विश्व संवाद केंद्र, ब्रजप्रांत के तत्वाधान में आयोजित देवर्षि नारद जयंती समारोह का आयोजन
शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा विश्व संवाद केंद्र, ब्रजप्रांत के तत्वाधान में आयोजित देवर्षि नारद जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हिन्दुस्तान समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार शर्मा, दैनिक जागरण के पत्रकार अंबुज उपाध्याय, पत्रकार शैलेंद्र सिंह व संगम चैहान को राज्यसभा सांसद डाॅ. सुब्रह्मण्यम स्वामी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उप्र-उत्तराखंड के प्रचार प्रमुख पदम जी, दैनिक स्वदेश के समूह संपादक अतुल जी तारे व समाजसेवी चंद्रमोहन सचदेवा ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उप्र-उत्तराखंड के प्रचार प्रमुख पदम जी ने अपने संबोधन में कहा कि देवर्षि नारद जी ने लोक कल्याण को ही सर्वाधिक महत्व दिया। घटना क्या है, केवल यह नहीं बताया। घटना क्या हुई इसको उजागर किया। समाधान दिया। उन्होंने इसी भाव को लेते हुए सत्य को प्रमाणिकता से प्रस्तुत किया, इसलिए देवर्षि नारद आज भी प्रासंगिक हैं। विशिष्ट अतिथि ग्वालियर के वरिष्ठ पत्रकार व संपादक अतुल जी तारे ने अपने संबोधन में कहा कि देवर्षि नारद को हम अक्सर मजाक के भावों में ले जाते हैं। लेकिन नारद जी भारतीय पत्रकारिता के अस्मिता के मानब बिन्दु हैं। अतुल जी ने कहा कि नारद जी के रूप में एक पत्रकारिता को चिंता होनी चाहिए कि किसानों को ऋण समय पर मिल रहा है। सरकार में जनता की सुनवाई हो रही है या नहीं, कहां टूजी और कहां थी्रजी हो रहा है। कार्यक्रम में अध्यक्ष समाजसेवी चंद्रमोहन सचदेवा ने कहा कि शहर के विकास के लिए पत्रकार बंधु आगे आएं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रजप्रांत प्रचारक डाॅ. हरीश जी रौतेला ने विश्व संवाद केंद्र, ब्रजप्रांत की वेबसाइट का बटन दबाकर उद्घाटन किया। उन्होंने वेबसाइट को बनाने वाले रोहित उपाध्याय, विशाल गंगवार, अभिषेक शर्मा को साधुवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रांत प्रचार प्रमुख प्रदीप जी ने दिया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत महानगर प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन विश्व संवाद्र प्रभारी आदेश कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मनोज जी, संघ के महानगर संघचालक विजय गोयल, विभाग संघचालक हरीशंकर जी, महानगर प्रचारक गोविंद जी, सुभाष वोहरा, विहिप प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुभाष ढल, महापौर इंद्रजीत आर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, कवि सोमठाकुर, एड. अशोक चैबे, आदि उपस्थित रहे। हेमचंद्र जोशी ने एकल गीत प्रस्तुत किया। व्यवस्था सचेंद्र शर्मा ने संभाली।