ब्रज भूमि में गो आधारित जीवन शैली के लिये संघ चिंतित पंचगव्य की शक्ति को पहचानने की जरूरत है : अजित महापात्र
गोपाल की ब्रज भूमि पर देशी गायों को मिले पूर्ण सम्मान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर गोसेवा गतिविधि द्वारा वैसाख शुक्ल एकादशी सम्वत 2081 को श्री जी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर गोवर्धन रोड के विशाल कक्ष में गौ सेवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। गो सेवा संगम में बोलते हुये अखिल भारतीय गोसेवा गतिविधि प्रमुख अजित जी महापात्र ने कहा कि पंचगव्य की शक्ति को पुनः पहचानने की आज आवश्यकता है।देशी गाय हमारे परिवारों का हिस्सा है।उसे वापस परिवार में स्थान देना हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिये।उन्होंने आगे कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि भगवान की पूजा में हम केवल गाय माता के दूध का ही प्रयोग करेंगे, न मिलने की स्थिति में ढूंढकर लाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी गौभक्तों को यह संकल्प लेना होगा गाय का रक्त एक बूंद भी कहीं गिरने नहीं दूंगा,तभी देश में एक आवश्यक परिवर्तन आएगा।गोपाल की ब्रज भूमि पर देशी गायों की उपेक्षा से मन द्रवित होता है। देशी गाय के अंदर छिपे वैज्ञानिक गुणों का पूरा लाभ मनुष्य को मिले ऐसी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।आर्थिक लाभ, शारीरिक पोष्टवता, और मानसिक स्थिरता देशी गाय के पंचगव्य से सेवन से सम्भव है।अतः इसे हमें अपनाना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये वेटरिनरी विश्व विधालय के कुलपति .डॉ ए के श्री वास्तव जी ने अपने विचार रखते हुए वैज्ञानिक आधार पर गाय और गाय के दूध की महत्त्वता एवं मानव जीवन में आवश्यकता समझाई। आशीर्वचन देते हुए परम गोभक्त भगवत दत्तसंजीव कृष्ण ठाकुर जी महाराज ने भी अपनी वाणी से लोगो को गोसेवा के लिये प्रेरित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित अनेक गौ भक्तों ने गोमूत्र एवं गौ दुग्ध से होने वाले असाध्य रोगों के उपचार का अनुभव कथन सबके सम्मुख रखा। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा गौ पूजन से हुआ तत्पश्चात भारत माता चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन किया गया। अतिथियों का स्वागत सम्मान महानगर कार्यवाह विजय बंटा सर्राफ एवम सहकार्यवाह श्रीओम ने पटुका से किया तथा कार्यक्रम का संचालन विष्णु शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन पर गौ माता की आरती से पूर्व उपस्थित विशाल समूह ने गौ माता की रक्षा एवं गौ पालन का संकल्प लिया। कार्यक्रम स्थल पर गौ माता से संबंधित आकर्षक एवं प्रेरणादाई प्रदर्शनी भी लगाई गई।कार्यक्रम में विभाग संघचालक डॉ वीरेंद्र मिश्र, अखिल भारतीय अधिकारी डॉक्टर दिनेश, सह प्रान्त संयोजक मनोज ,सह विभाग संयोजक देवेंद्र प्रताप ,विभाग प्रचारक अरुण , विभाग सहकार्यवाह डॉ संजय,महानगर प्रचारक आर्येन्द्र ,धर्मजागरण के प्रांत प्रमुख दिनेश लवानियां, विभाग प्रचार प्रमुख डॉ कमल कौशिक ,मातृ शक्ति पूजा शर्मा,कीर्ति शर्मा , शिवांगी अग्रवाल सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक ,प्रबुद्धवर्ग गोसेवक ,गोपालक, गो रक्षक, गौ भक्तों सहित माता बहनों ने सहभागिता की।