राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बेंगलूरू में 19-20 मार्च 2021 को सम्पन्न हुई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बेंगलूरू में 19-20 मार्च 2021 को सम्पन्न हुई। इस बैठक में 02 प्रस्ताव पारित किये गये।
श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण: भारत की अन्तर्निहित शक्ति का प्रकटीकरण
प्रथम प्रस्ताव ‘‘श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण’’ से सम्बन्धित था। मंदिर के निर्माण से भारत की अन्तर्निहित शक्ति का प्रकटीकरण होगा। मंदिर निर्माण के लिये किया गया निधि-समर्पण अभियान आध्यात्मिक जागरण, राष्ट्रीय एकात्मकता, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव और समर्पण का अद्वितीय प्रतीक बन गया है। दिल्ली स्थित भगवान बाल्मीकि मंदिर से प्रारम्भ हुआ 44 दिन का यह अभियान विश्व इतिहास का सबसे बड़ा सम्पर्क अभियान सिद्ध हुआ है। लगभग 5.5 लाख से अधिक नगर ग्रामों के 12 करोड़ से अधिक रामभक्त परिवारों ने भव्य मंदिर निर्माण के लिए अपना समर्पण किया है। श्रीराम के जीवन मूल्यों से प्रेरित सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन खड़ा होगा। इसके आधार पर ही वैभव सम्पन्न सामथ्र्यशाली भारत का मार्ग प्रशस्त होगा जो विश्व कल्याण की अपनी भूमिका का निर्वाह करेगा।
कोविड महामारी के सम्मुख खड़ा एकजुट भारत
दूसरा प्रस्ताव ‘‘कोविड महामारी के सम्मुख खड़ा एकजुट भारत’’ था। यह प्रस्ताव वैश्विक महामारी कोविड-19 की चुनौती के संदर्भ में भारतीय समाज के उल्लेखनीय, समन्वित एवं समग्र प्रयासों को संज्ञान में लेते हुए तथा इसके भीषण परिणामों के नियंत्रण हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग के द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए उसका हार्दिक अभिनन्दन से सम्बन्धित था। प्रतिनिधि सभा ने आवाहन किया कि महामारी के कालखण्ड में अनुभवों से प्राप्त पाठ जैसे सुदृढ़ परिवार व्यवस्था, संतुलित उपभोग व पर्यावरण संरक्षण को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में अपनाते हुए आत्मनिर्भरता एवं स्वदेशी के मंत्र को जीवन में उतारें।
प्रतिनिधि सभा में 450 प्रतिनिधि एवं 1000 आॅनलाइन कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संघ के दूसरे सबसे बड़े दायित्व के लिए माननीय दत्तात्रेय जी का सर्वसम्मति से आगामी 03 वर्षाें के लिए चुनाव हुआ। इस बैठक में क्षेत्रों के क्षेत्र संघचालकों का चुनाव भी हुआ।
देश में संघ की कार्यस्थिति के बारे भी चर्चा हुई। मार्च 2021 तक 34569 स्थानों पर 55652 शाखायें, 18553 साप्ताहिक मिलन एवं 7655 संघ मण्डली के कार्यक्रम चल रहे हैं। शाखा रूप में कार्य के विस्तार के साथ ही वैचारिक जगत में निर्माण की जाने वाली चुनौतियों को समझकर विभिन्न किये जाने वाले प्रयासों के बारे में चर्चा एवं चिन्तन हुआ।.़
प्रेस वार्ता में प्रांत कार्यवाह प्रमोद शर्मा, प्रांत प्रचार प्रमुख केशव देव शर्मा, सह प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार, विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, प्रांत कार्यालय प्रमुख आदेश कुमार तिवारी, राकेश यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *