पत्रकार सम्मान समारोह में राष्ट्रहित एवं सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर बल

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री पदम सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय पत्रकारिता और विदेशी पत्रकारिता में मूलभूत अंतर है। भारतीय पत्रकारिता सदैव सत्य, राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकारों पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारतीय पत्रकारिता ने राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए समाज को जागरूक करने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विश्व संवाद केंद्र द्वारा द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका तथा सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के आगमन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया।

श्री पदम सिंह जी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सौ वर्षों की अपनी यात्रा धैर्य, समर्पण और समाज सेवा की भावना के साथ पूर्ण की है। यह यात्रा संगठन की दृढ़ निष्ठा और राष्ट्र के प्रति उसके समर्पण का प्रतीक है।

इसके पश्चात पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री अमित पाण्डेय जी ( नेटवर्क 18) ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पत्रकार को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते समय “Nation First” अर्थात राष्ट्र को सर्वोपरि रखने के सिद्धांत का पालन करना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों, पत्रकार बंधुओं एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने पत्रकारिता के उच्च आदर्शों तथा राष्ट्रहित में उसकी भूमिका पर सार्थक विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अशोक रैना जी ने की,
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति जी, सह प्रांत प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, CA पंकज मिश्रा, अशोक चौबे, विजय गोयल, CA संजीव सिंह ठाकुर, दिनेश शर्मा, रजत सिंघल , डॉक्टर राहुल कप्तान, विनीत शर्मा, मनी चड्ढा, मधुकर चतुर्वेदी, अभिषेक फौजदार, राजीव, अनुज 2 मिनट के लिए उपस्थिति रही.

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *